Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

Una News: जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी झड़प, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
ऊना, 12 अक्टूबर। टाहलीवाल बाजार में सुधीर ढाबा के पास जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों में मारपीट का मामला सामने आया है। इस झड़प में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, वहीं पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार टाहलीवाल केे वार्ड नं. 5 निवासी पुनीत कुमार पुत्र गुरनाम सिंह ने पुलिस को शिकायत दी कि सुधीर ढाबा के पास जमीन को लेकर चल रहे पुराने विवाद के चलते दूसरे पक्ष के लोगों ने उस पर और उसके पिता पर हमला कर दिया।

शिकायत के आधार पर टाहलीवाल पुलिस ने वार्ड नं. 5 निवासी 9 लोगों के खिलाफ मारपीट और जानलेवा हमला करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। दूसरी तरफ ओमकार सिंह निवासी वार्ड नंबर 5 नंगलकलां ने पुलिस को शिकायत दी कि जमीनी विवाद के चलते गुरनाम सिंह व अन्य लोगों ने उस पर हमला कर दिया। आरोप है कि गुरनाम सिंह ने चाकू से उसके पेट और बाजू पर वार करके उसे घायल कर दिया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दो घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। मामले की सूचना मिलते ही टाहलीवाल पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का निरीक्षण किया और जांच शुरू कर दी है। 

पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसपी ऊना सचिन हिरेमठ ने मामले की पुष्टि की है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!