न्यूज अपडेट्स
शिमला, 12 अक्टूबर। हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति की डीसी किरण भड़ाना के पिता पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की पीट पीटकर हत्या कर दी गई. राजस्थान में खूनी संघर्ष के बाद उन्होंने दम तोड़ दिया. सीएम सुक्खू ने महिला अधिकारी के पिता की मौत पर दुख जताया है।
जानकारी के अनुसार, भरतपुर में क्रेशर प्लांट को लेकर ग्रामीणों में विवाद हुआ था और इसी विवाद में डीसी के पिता को मौत के घाट उतार दिया गया. बताया जा रहा है कि भौंडा गांव में क्रशर प्लांट पर भड़ाना और उनके सहयोगियों पर 70 से 80 लोगों ने हमला किया था और इसमें वह घायल हो थे. बाद में भडाना ने जयपुर में हॉस्पिटल में रात करीब 11.30 बजे दम तोड़ दिया. घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है और भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
गौर रहे कि आईएएस अफसर और लाहौल स्पीति की डीसी किरण भड़ाना के पिता भरतपुर जिले की बयाना विधानसभा सीट से विधायक थे. वह दिग्गज गुर्जर नेता रहे हैं।
हालांकि, वह मूल रूप से फरीदाबाद के रहने वाले थे. दो दिन पहले महिला डीसी किरण भड़ाना ने लाहौल घाटी के बरवोग, कारदंग में ड्रिलबुरी एपिक ट्रैक पर आयोजित दो दिवसीय ग्रे घोस्ट MTB चैलेंज 4.0 साइकिलिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ हरी झंडी दिखाकर किया गया था।
