Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

Bilaspur News: 21 दिन से HRTC बस सेवाएं बंद, रूट बहाल नहीं होने पर 9 अक्टूबर से धरना प्रदर्शन

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
बिलासपुर, 07 अक्टूबर। बंदला क्षेत्र की दो एचआरटीसी बस सेवाएं पिछले 21 दिनों से बंद होने के कारण ग्रामीणों और यात्रियों में रोष बढ़ता जा रहा है। बस सेवाओं को बहाल करवाने को लेकर ग्रामीणों की ओर से 21 सितंबर 2026 को उपायुक्त बिलासपुर को पब्लिक रिप्रेजेंटेशन सौंपा गया था, लेकिन अभी तक दोनों बस सेवाएं बहाल नहीं हो पाई हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि बस सेवाएं बंद होने से क्षेत्र के यात्रियों को रोजाना आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को अपने जरूरी कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और अन्य आवश्यक कार्यों के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि लगातार समस्या सामने लाने के बावजूद संबंधित एचआरटीसी अधिकारियों की ओर से यात्रियों की समस्या का उचित समाधान नहीं किया जा रहा है। ग्रामीणों ने इसे लेकर उपायुक्त बिलासपुर से तत्काल हस्तक्षेप करने और दोनों बस सेवाओं को बहाल करवाने की मांग की है।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि 7 अक्टूबर 2026 को बस सेवाएं बहाल नहीं की गईं, तो 9 अक्टूबर 2026 से संबंधित एचआरटीसी अधिकारी के कार्यालय के बाहर शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। ग्रामीणों ने कहा कि धरना-प्रदर्शन की स्थिति उत्पन्न होने पर इसकी जिम्मेदारी संबंधित विभाग और अधिकारियों की होगी।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि यात्रियों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए बंदला की दोनों बस सेवाओं को बिना किसी और देरी के बहाल किया जाए।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!