Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

बस अड्डे के पास HRTC बस की चपेट में आया युवक, मौके पर हुई दर्दनाक मौत

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
बिलासपुर, 11 नवंबर। हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर से एक बेहद दुखद और दर्दनाक खबर सामने आई है। जिसने सभी को झकझोर कर रख दिया है। यहां पर HRTC बस के पिछले टायर के नीचे आने से एक युवक की मौत हो गई। 

जानकारी के अनुसार, मामला जिला बिलासपुर के घुमारवीं बस स्टैंड से सामने आया है। यहां पर आज बुधवार को जंगलबेरी से शिमला रूट पर चलने वाली इलेक्ट्रिक बस घुमारवीं बस स्टैंड से रवाना हो रही थी। इसी दौरान जब बस स्टैंड से बाहर निकल रही थी तो एक युवक उसके पिछले टायर की चपेट में आ गया। हादसा बस स्टैंड के पास एक गारमेंट्स की दुकान के नजदीक हुआ। बस के टायर के नीचे आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही घुमारवीं पुलिस थाने की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर जरूरी कार्रवाई की। मृतक की पहचान पंकज उम्र 33 साल निवासी वार्ड नंबर पांच, हारकुहार के रूप में हुई है। 

पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि युवक बस की चपेट में किन परिस्थितियों में आया। अभी तक हादसे की असली वजह सामने नहीं आई है। पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही घटना से जुड़ी बाकी जानकारी सामने आ पाएगी।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!