Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

Bilaspur News: देर रात थाने में पहुंचे एसपी, लापरवाही व अनुशासनहीनता पर ASI निलंबित

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
बिलासपुर, 18 अक्टूबर। जिला में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने और पुलिस विभाग के भीतर अनुशासन कायम रखने के लिए एसपी अभिषेक धीमान ने सख्त रुख अपनाया है। 

इसी कड़ी में घुमारवीं थाने का औचक निरीक्षण करने पहुंचे एसपी ने ड्यूटी के दौरान अनुशासनहीनता व पुलिस नियमों की अवहेलना पाए जाने पर थाने में तैनात एक एएसआई को निलंबित करने के साथ ही लाइन हाजिर कर दिया है। एसपी की इस कार्रवाई से पुलिस विभाग में स्पष्ट संदेश गया है कि ड्यूटी के दौरान नियमों की अनदेखी या अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

एसपी अभिषेक धीमान जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली को परखने के लिए लगातार सक्रिय हैं। इसी क्रम में वह शुक्रवार देर रात घुमारवीं थाना पहुंचे। उन्होंने थाने की कार्यप्रणाली का निरीक्षण किया। इस दौरान थाने में तैनात एक एएसआई पुलिस नियमों की अवहेलना करता व अनुशासनहीनता बरतता पाया गया। इसे गंभीरता से लेते हुए एसपी ने संबंधित एएसआई को निलंबित करने के आदेश दिए।

घुमारवीं थाने का औचक निरीक्षण किया गया। एक एएसआई ड्यूटी में लापरवाही व अनुशासनहीनता करता हुआ पाया गया। उक्त एएसआई को निलंबित कर दिया और लाइन हाजिर किया है। ड्यूटी में किसी तरह की लापरवाही नहीं बर्दाश्त की जाएगी। — अभिषेक धीमान, एसपी बिलासपुर

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!