न्यूज अपडेट्स
शिमला,18 अक्टूबर। राजधानी शिमला में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लोअर चक्कर क्षेत्र में एक आवासीय कमरे से करीब 56 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है।
गुप्त सूचना के आधार पर स्पेशल सेल की टीम ने आधी रात को कमरे में दबिश देकर यह कार्रवाई की। मामले में 28 वर्षीय महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार, 15 और 16 अक्टूबर की मध्यरात्रि को स्पेशल सेल शिमला की टीम ने गुप्त सूचना मिलने पर लोअर चक्कर स्थित एक आवासीय कमरे की तलाशी ली। इस दौरान हीना पत्नी जगदीश, निवासी जिला बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश के कब्जे से करीब 56 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
बरामदगी के बाद पुलिस थाना में एफआईआर नंबर 218/2026, दिनांक 16 अक्टूबर 2026, के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब मामले की आगामी जांच में जुटी है और नशे के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।
