Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: HRTC बस में सफर कर रहे दो युवकों से 179 ग्राम चरस बरामद, दो गिरफ्तार

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
मंडी, 25 सितंबर। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मंडी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए HRTC बस में सवार दो युवकों के कब्जे से 179 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार, 25 सितम्बर को पुलिस टीम ने सुखदेव वाटिका के समीप NH-21 पर नाकाबंदी कर रखी थी। इस दौरान मंडी की ओर से आ रही HRTC बस (HP 42-3329) को जांच के लिए रोका गया। 

पुलिस टीम ने बस की चेकिंग शुरू की और यात्रियों की जांच के दौरान दो युवकों पर संदेह होने पर उनकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान संदीप (26) तथा देवेंद्र उर्फ आशु (22) के कब्जे से कुल 179 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने बरामद पदार्थ को कब्जे में लेकर दोनों युवकों को मौके पर गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस द्वारा यह कार्रवाई नशे की तस्करी और अवैध मादक पदार्थों की आवाजाही पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई है। पुलिस टीम द्वारा यह भी जांच की जा रही है कि बरामद चरस आरोपियों के पास कहां से आई और इसे आगे कहां ले जाया जा रहा था।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!