Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

Board Meeting: मनमाने तरीके से HRTC बस रूट बंद किए तो कसेगा शिकंजा, MD की अनुमति जरूरी

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
शिमला, 25 सितंबर। हिमाचल प्रदेश में अब हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की किसी भी बस सेवा या रूट को प्रबंध निदेशक (MD) की अनुमति के बिना बंद नहीं किया जाएगा। यह निर्देश आज शिमला में आयोजित हिमाचल पथ परिवहन निगम के निदेशक मंडल तथा हिमाचल प्रदेश शहरी परिवहन एवं बस अड्डा प्रबंधन एवं विकास प्राधिकरण के निदेशक मंडल की बैठक में दिए गए।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश सरकार ने परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए। बैठक में कांगड़ा में नया ई-डिपो खोलने तथा ऊना के पुराने बस स्टैंड की जगह सिटी सेंटर विकसित करने को मंजूरी प्रदान की गई।

इसके अलावा 350 किलोमीटर बैटरी क्षमता वाली इलेक्ट्रिक बसों के प्रोटोटाइप को जल्द अंतिम रूप देने तथा 250 नई डीजल बसों की खरीद प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।

बैठक में बिलासपुर जिला के मंडी भराड़ी में निर्माणाधीन बस अड्डे के निर्माण कार्य को भी प्राथमिकता देते हुए इसे 15 फरवरी तक तैयार करने के निर्देश दिए गए।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!