Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

बिलासपुर: मारपीट में गंभीर घायल धर्मेंद्र ने तोड़ा दम, आरोपी बंटी गिरफ्तार

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
बिलासपुर, 27 अगस्त। बरठीं के समीप संगासवीं क्षेत्र में मामूली विवाद के बाद हुई मारपीट में 42 वर्षीय धर्मेंद्र ठाकुर की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी बंटी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जिसके बाद विवाद मारपीट में बदल गया। मारपीट में धर्मेंद्र ठाकुर गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस आरोपी बंटी से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच जारी है।

बताया जा रहा है कि आरोपी बंटी घुमारवीं क्षेत्र में निजी बस चालक के रूप में कार्य करता है। पुलिस द्वारा घटना के कारणों और पूरे घटनाक्रम की गहनता से जांच की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!