Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हमीरपुर शहर में 145 करोड़ से बनेगा सिटी सेंटर, सरकार को भेजी DPR, पुराना बस अड्डा होगा डिस्मेंटल

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
हमीरपुर, 11 नवंबर। हमीरपुर के करीब 40 साल पुराने बस स्टैंड को गिरकर अब यहां पर एक मेगा सिटी सेंटर बनेगा जिसमें तमाम तरह की आधुनिक सुविधाएं इसमें तैयार की जाएगी। 

इसकी डिस्मेंटलेशन का काम 30 नवंबर तक आधा पूरा कर लिया जाएगा अर्बन डिपार्मेंट ने इसके निर्माण का जिम्मा पीडब्ल्यूडी को सौपा है इसकी 145 करोड रुपए की डीपीआर अप्रूवल के लिए प्रदेश सरकार को भेजी गई है अभी विभाग को 55 करोड रुपए की पहली किस्त मिली है जबकि फाइनल अप्रूवल मिलने के बाद बाकी का पैसा भी जारी हो जाएगा। 

पीडब्ल्यूडी के असिस्टेंट इंजीनियर संजय कटोच ने बताया कि 9 मंजिला इस सिटी सेंटर में तमाम तरह की आधुनिक सुविधाएं जुटाइ जाएगी जिसमें चार फ्लोर नीचे होंगे जिसमें तीन मंजिलों में पार्किंग होगी जबकि एक ग्राउंड फ्लोर होगा बाकी की पांच मंजिलों में ऑडिटोरियम शॉपिंग मॉल गेमिंग जोन फूड कोर्ट जैसी तमाम सुविधाएं तैयार की जाएगी। 

पुराने बस अड्डे को गिराने का काम शुरू हो गया है और आधा काम 30 नवंबर तक पूरा कर लिया जाएगा अगले महीने तक नए काम की टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!