Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

Himachal News: पुल से नीचे खड्ड में गिरी कार, होमगार्ड जवान की मौत, DSP का गनमैन घायल, AIIMS रैफर

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
मंडी, 11 नवंबर। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला सरकाघाट उपमंडल के बलद्वाड़ा के नजदीक हटली थाना क्षेत्र से सामने आया है। यहां 10 नवंबर की रात करीब 11:30 बजे जबोठी खड्ड के पास एक कार पुल से नीचे खड्ड में जा गिरी। हादसे में होमगार्ड जवान की मौत हो गई, जबकि डीएसपी सरकाघाट का गनमैन गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार, कार में कांस्टेबल संजय कुमार और होमगार्ड जवान जयपाल सवार थे। दोनों डीएसपी सरकाघाट के ड्राइवर की बेटी की शादी में शामिल होने के बाद अपनी निजी गाड़ी से वापस लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि कार संजय कुमार की थी। इसी दौरान हटली थाना क्षेत्र में जबोठी खड्ड के पास वाहन अनियंत्रित होकर पुल से नीचे जा गिरा।

हादसे में होमगार्ड जवान जयपाल निवासी भद्रवाड़ की मौत हो गई, जबकि कार चला रहे डीएसपी के गनमैन संजय कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल संजय कुमार को उपचार के लिए AIIMS बिलासपुर रेफर किया गया है।

सरकाघाट के डीएसपी संजीव ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। मामले में केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

इस हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!