Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

Bilaspur News: यात्रियों के साथ HRTC का भद्दा मजाक, आधे रास्ते में उतार दिया यात्री

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
बिलासपुर, 10 अक्टूबर। बंदला के बंद रूटों के कारण यात्रियों की समस्या बढ़ती जा रही है कल शाम यानी 09 अक्टूबर 2026 को जिस बस का रात्रि ठहराव सिहरा में हो रहा था बस को बिलासपुर ले जाया गया और 10 अक्टूबर 2026 जैसे पहले बस सेवा सुबह बिलासपुर से बंदला के लिए 7 बजे चलती थी वैसे ही अपने निर्धारित रूट पर निकली। सूत्र बताते है कि चार्जिंग के लिए बस को बिलासपुर लाया गया था। 
Bilaspur News: HRTC plays a cruel joke on passengers; drops them off midway.
सफ़र के दौरान यात्री के यात्रा पत्र

जानकारी के अनुसार 10/10/2026 को यात्री ने सुबह 7 बजे बंदला के लिए उसी बस में सफ़र किया और साथ ही अन्य यात्री भी मौजूद थे। उम्मीद थी कि बस सेवाएं पहले जैसे सुचारू रूप से रूट पर चलेंगी और वैसे ही अपनी ड्यूटी के लिए रात्रि में बिलासपुर के लिए यात्री को जाना था लेकिन बीच रास्ते में सिहरा में ही करीब 7 किलोमीटर पहले बस से उतरना पड़ा। 

आपको बता दें बिलासपुर डिपो प्रबंधन का मनमाना रवैया लगातार यात्रियों की परेशानी बढ़ा रहा है। हैरानी की बात है HRTC के अधिकारी लगातार ग्रामीणों की जायज़ मांग को नज़रंदाज़ कर रहे है और मूकदर्शक बन बैठे है। 

उधर, लंबे समय से रूटों की बहाली की मांग कर रहे ग्रामीणों ने HRTC प्रबंधन को अंतिम प्रस्ताव दे दिया है यदि कोई कार्रवाई नहीं होती है और बस सेवाएं सुचारू रूप से बहाल नहीं की जाती है तो 14 अक्टूबर को प्रदर्शन होगा जिसकी जिम्मेदारी विभाग की होगी।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!