न्यूज अपडेट्स
पांवटासाहिब, 04 अक्टूबर। उत्तराखंड और हिमाचल की सीमा पर पुलिस थाना पांवटा साहिब के तहत गोविंदघाट बैरियर के पास यमुना पुल पर शनिवार रात करीब साढ़े 10 बजे एक बड़ा दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक क्रेटा गाड़ी आगे चल रहे डंपर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि क्रेटा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार 3 लोगों की मौत हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से तीनों को सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
