Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

Himachal News: शिक्षकों के तबादलों पर CM सुक्खू ने लगाया होल्ड, DO की लंबी लिस्ट

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
शिमला, 04 अक्टूबर। शैक्षणिक सत्र के बीच तबादलों पर प्रतिबंध के बावजूद शिक्षकों के तबादले के लिए शिक्षा विभाग को लगातार आवेदन मिल रहे हैं। इसके अलावा मंत्रियों और विधायकों की ओर से जारी डी.ओ. भी मुख्यमंत्री कार्यालय पहुंच रहे हैं। 

तबादलों के बढ़ते प्रस्तावों को देखते हुए मुख्यमंत्री ने फिलहाल सभी प्रस्तावों को होल्ड पर रखने के निर्देश दिए हैं। सरकार के स्तर पर अब केवल बेहद जरूरी और विशेष परिस्थितियों वाले मामलों में ही तबादले की अनुमति देने पर विचार किया जा रहा है।

इससे सामान्य तबादलों के लिए पैरवी कर रहे शिक्षकों को फिलहाल इंतजार करना पड़ सकता है। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में करीब 80 हजार शिक्षक कार्यरत हैं, ऐसे में तबादलों की बड़ी संख्या का सीधा असर स्कूलों में शिक्षकों की उपलब्धता पर पड़ सकता है। 

हालांकि शिक्षा विभाग में सामान्य तौर पर शैक्षणिक सत्र के दौरान शिक्षकों के तबादलों पर रोक रहती है। आमतौर पर 31 मार्च के बाद सरकार कुछ समय के लिए तबादला प्रतिबंध हटाती है, लेकिन इस वर्ष यह अवधि भी नहीं खोली गई।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!