Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

बस का इंतजार कर रही महिला के गले से झपटी सोने की चेन, PB नंबर कार में फरार हुए लुटेरे

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
कांगड़ा, 03 अक्टूबर। कांगड़ा जिले के व्यस्त गग्गल चौक पर शनिवार को दिनदहाड़े हुई एक वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। शाम करीब 5:30 बजे भीड़भाड़ वाले इलाके में कार सवार अज्ञात लुटेरों ने एक बुजुर्ग महिला के गले से सोने की चेन झपट ली और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, बुजुर्ग महिला अपने पोते अकांक्ष मनकोटिया के साथ गग्गल चौक पर तियारा जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान कार में आए बदमाशों ने अचानक महिला के गले से सोने की चेन झपटी और तेजी से भाग निकले। पीड़िता के पोते अकांक्ष मनकोटिया ने बताया कि घटना के तुरंत बाद उसने आरोपियों की गाड़ी का पीछा करने का प्रयास किया, लेकिन वे हाथ नहीं आए। हालांकि, उसने मुस्तैदी दिखाते हुए लुटेरों की गाड़ी का नंबर (PB-11-4609) नोट कर लिया और गग्गल पुलिस थाने में इसकी शिकायत दर्ज करवाई।

मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि इस वारदात को अंजाम देने के लिए आरोपी दो गाड़ियों में सवार होकर आए थे। जिस गाड़ी में चेन स्नेचर भागे उसके साथ एक काले रंग की गाड़ी भी थी, जो बदमाशों की ही बताई जा रही है। हालांकि, काले रंग की गाड़ी का नंबर कोई नोट नहीं कर पाया। सरेआम हुई इस घटना के बाद गग्गल बाजार में हड़कंप मच गया और लोगों में दहशत का माहौल है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई है। गग्गल पुलिस थाने के सब इंस्पैक्टर विद्यासागर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शिकायत के आधार पर तुरंत जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस गग्गल चौक और आसपास के मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों के भागने की दिशा का पता लगाया जा सके। पुलिस ने दावा किया है कि गाड़ी के नंबर के आधार पर जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!