Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

रेलवे लाइन के निर्माण कार्यों का निरीक्षण, DC बोले- समय सीमा के भीतर पूरा करें कार्य

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
बिलासपुर, 16 अक्टूबर। उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने शुक्रवार को एसडीएम सदर राजकुमार, आरवीएनएल तथा निर्माण कार्य में जुटी रेलवे कंपनी के अधिकारियों के साथ भानुपली-बिलासपुर रेलवे लाइन परियोजना के तहत भराड़ी टनल नंबर-16 के समीप चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लेते हुए अधिकारियों को परियोजना के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

उपायुक्त ने कहा कि जगतखाना से लेकर बिलासपुर तक रेलवे टनल, पुलों और अन्य संबंधित निर्माण कार्यों की गति अपेक्षाकृत धीमी है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों में तेजी लाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं, ताकि परियोजना को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जा सके।

राहुल कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भूमि अधिग्रहण के साथ-साथ जिन क्षेत्रों में निर्माण कार्य चल रहे हैं, वहां स्थानीय लोगों से जुड़े मुद्दों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए। इनमें सड़क, रास्ते, पानी की व्यवस्था तथा स्थानीय लोगों की अन्य मांगें शामिल हैं। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों के दौरान स्थानीय लोगों को अनावश्यक परेशानी न हो, इसके लिए संबंधित विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें।

उपायुक्त ने रेलवे टनल के निर्माण के कारण बंद पड़ी फोरलेन से जबली को जोड़ने वाली सड़क को भी जल्द से जल्द बहाल करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस सड़क के बंद होने से स्थानीय लोगों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सड़क दोबारा शुरू करने के लिए आवश्यक कार्रवाई में तेजी लाने के निर्देश दिये।

उन्होंने रेलवे अधिकारियों और एसडीएम को भूमि अधिग्रहण से संबंधित लंबित मामलों को स्थानीय लोगों के साथ आपसी समन्वय स्थापित कर शीघ्र निपटाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्यों की नियमित समीक्षा करने और स्थानीय समस्याओं के समाधान के साथ परियोजना की प्रगति सुनिश्चित करने को भी कहा।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!