Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

Hamirpur News: तीन मेडिकल स्टोर संचालकों के लाइसेंस सस्पेंड, स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
हमीरपुर, 17 अक्टूबर। बड़सर क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 मैडीकल स्टोर संचालकों के लाइसेंस सस्पेंड कर दिए हैं। इनमें उपमंडल मुख्यालय के 2 तथा बिझड़ी क्षेत्र का एक मैडीकल स्टोर बताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, ड्रग इंस्पैक्टर ने एक महीना पहले रूटीन निरीक्षण के दौरान खामियां मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर विभाग नियमानुसार कार्रवाई करता है। 

जानकारी के अनुसार, विभाग द्वारा तीनों मैडीकल स्टोर संचालकों का लाइसेंस 3 से 15 दिनों के लिए सस्पेंड किया है। इसके अलावा कुछ मैडीकल स्टोर की कुछ दवाइयों को रखने व उनकी बिक्री करने की परमिशन भी रद्द कर दी गई है।

रिकॉर्ड्स का सही तरीके से मैंटेन न करना कारण बताया जा रहा है। बिना पर्ची के दवाइयां बेचे जाने पर तथा रिकॉर्ड का सही मिलान न होने के बाद विभाग द्वारा यह कार्रवाई की गई है। यह जानकारी ड्रग इंस्पैक्टर आकांक्षा ने दी।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!