Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

Bilaspur News: बिजली बोर्ड में कार्यरत 28 वर्षीय फोरमैन की संदिग्ध मौत, परिजनों में पसरा मातम

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
बिलासपुर, 17 अक्टूबर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां पर बिजली बोर्ड में कार्यरत 28 वर्षीय एक युवा फोरमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वहीं, इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के मुताबिक, मामला जिले के भराड़ी थाना क्षेत्र की बरोटा पंचायत का है। मृतक की पहचान शुभम (28 वर्षीय) निवासी बरोटा के रूप में हुई है। वह बिजली बोर्ड में फोरमैन के पद पर कार्यरत था। 

बताया जा रहा है कि शुभम शुक्रवार शाम को अपने घर पर ही मौजूद था। रात करीब 8 बजे जब उसकी पत्नी और मां कमरे में पहुंचीं, तो उसको फंदे से लटका हुआ पाया। दोनों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। शुभम को तुरंत घुमारवीं स्थित अस्पताल ले जाया गया, लेकिन यहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। फिलहाल, मौत के पीछे के कारणों का स्पष्ट रूप से पता नहीं चल पाया है। वहीं, घटना के बाद से क्षेत्र में शोक का माहौल व्याप्त है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!