Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

Bilaspur News: 27 दिन बाद बहाल हुईं बंदला की HRTC बस सेवाएं, प्रबंधन ने जारी किए आदेश

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
बिलासपुर, 14 अक्टूबर। बंदला क्षेत्र के यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) ने बंदला के लिए बंद की गई बस सेवाओं को 27 दिन बाद बहाल करने के आदेश जारी कर दिए हैं। 13 अक्टूबर को जारी इन आदेशों के बाद अब यात्रियों को एक बार फिर बस सुविधा मिलने की उम्मीद जगी है।

जानकारी के अनुसार, बीते 16 सितंबर से बंदला की दो बस सेवाएं बंद कर दी गई थीं। इनमें शाम को बिलासपुर पहुंचने वाली अंतिम बस सेवा तथा सुबह 7 बजे बिलासपुर से बंदला के लिए संचालित होने वाली बस सेवा शामिल थी। इन बस सेवाओं के बंद होने से क्षेत्र के यात्रियों को आवाजाही में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। 

बताया जा रहा है कि यात्रियों की संख्या कम होने का हवाला देते हुए इन बस सेवाओं को बंद किया गया था। हालांकि, बस सेवाएं बंद होने के बाद क्षेत्र के लोगों को आवागमन के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

अब 27 दिनों के बाद HRTC ने इन बस सेवाओं को बहाल करने के आदेश जारी कर दिए हैं। बस सेवाओं की बहाली से बंदला क्षेत्र के लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!