Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

यमुना पुल से व्यक्ति ने लगाई छलांग, पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
सिरमौर, 28 सितंबर। हिमाचल-उत्तराखंड सीमा पर स्थित यमुना पुल से एक व्यक्ति द्वारा यमुना नदी में छलांग लगाने का मामला सामने आया है। घटना शनिवार देर शाम की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पांवटा पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से नदी में सर्च ऑप्रेशन शुरू किया गया। देर रात तक व्यक्ति का कोई सुराग नहीं मिल पाया था। 

लापता व्यक्ति की पहचान नितिन गुप्ता (54) पुत्र सुरेंद्र गुप्ता, निवासी डिग्री कॉलेज के समीप, पांवटा साहिब के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार नितिन पिछले कुछ दिनों से किसी बात को लेकर मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे।

बताया जा रहा है कि रविवार शाम नितिन घर से निकले थे, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटे। बाद में यमुना पुल पर मौजूद कुछ लोगों ने उन्हें नदी में छलांग लगाते देखा। लोगों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर तलाश अभियान शुरू किया। 

पुलिस द्वारा यमुना नदी में गोताखोरों की मदद से तलाशी ली जा रही है। इसके साथ ही पुलिस पुल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर भी घटनाक्रम से जुड़ी जानकारी जुटा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और नदी में तलाश अभियान जारी है आज देर शाम तक भी शव का कोई सुराग नहीं मिला है अब मंगलवार को फिर से तलाशी अभियान चलाया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!