Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

ऊना : टकारला मोड़ स्थित निजी आईटीआई में रात्रि ड्यूटी कर्मी की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
ऊना, 24 अगस्त। जिला ऊना के टकारला मोड़ स्थित एक निजी आईटीआई में रात्रि ड्यूटी पर तैनात 65 वर्षीय कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान गांव धंधड़ी निवासी धर्म चंद आयु 65 के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार धर्म चंद टकारला मोड़ स्थित निजी आईटीआई में रात्रि ड्यूटी पर तैनात था। 

रोजाना की तरह वह रात्रि ड्यूटी के लिए आईटीआई परिसर में मौजूद था। सुबह जब वह अपने घर नहीं पहुंचा तो परिवार के लोगों को चिंता हुई। इसके बाद उसका बेटा विनोद अपने पिता को देखने के लिए आईटीआई पहुंचा। आईटीआई परिसर में पहुंचने पर विनोद ने अपने पिता धर्म चंद को नीचे अचेत अवस्था में गिरा हुआ देखा। उसने उन्हें संभालने और देखने का प्रयास किया, लेकिन धर्म चंद की मौत हो चुकी थी। इसके बाद घटना की जानकारी आईटीआई प्रबंधन को दी गई। प्रबंधन की ओर से पुलिस को मामले की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों से भी जानकारी जुटाई तथा मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस द्वारा आईटीआई परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि रात के समय परिसर में क्या गतिविधियां हुईं और धर्म चंद किस समय तक सामान्य अवस्था में थे।

पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में धर्म चंद की मौत का कारण प्रथम दृष्टया हार्ट अटैक माना जा रहा है। हालांकि पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। इसी के चलते पुलिस मामले में सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

घटना के बाद मृतक के परिवार में शोक का माहौल है। 65 वर्षीय धर्म चंद के अचानक निधन से परिजन सदमे में हैं। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज, घटनास्थल की परिस्थितियों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की जांच करेगी। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही मौत की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!