Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

एचआरटीसी बिलासपुर की कार्यप्रणाली पर सवाल, 10 दिन से बस सेवाएं ठप

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
बिलासपुर, 26 सितंबर। एचआरटीसी बिलासपुर डिपो की ओर से बंदला क्षेत्र के लिए संचालित बस सेवाएं पिछले करीब 10 दिनों से बंद होने के कारण ग्रामीणों और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि घाटे का हवाला देकर महत्वपूर्ण बस सेवाओं को बंद कर दिया गया है, जिससे क्षेत्र के लोगों को आवागमन में दिक्कतें पेश आ रही हैं।

बताया जा रहा है कि बंदला के लिए सुबह और शाम संचालित होने वाली महत्वपूर्ण बस सेवाओं को बंद किया गया है। ये सेवाएं लंबे समय से क्षेत्र के लोगों के लिए आवागमन का प्रमुख साधन रही हैं। बस सेवाएं बंद होने से नौकरीपेशा लोगों, विद्यार्थियों, ग्रामीणों और अन्य यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है।

बस सेवाओं की बहाली की मांग को लेकर ग्रामीणों की ओर से उपायुक्त बिलासपुर को ज्ञापन भी सौंपा गया था, लेकिन अभी तक इस मामले में कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से संचालित सेवाओं को अचानक बंद करने से पहले यात्रियों की सुविधा और क्षेत्र की आवश्यकता को भी ध्यान में रखा जाना चाहिए।

ग्रामीणों ने बताया कि इस मामले को लेकर हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव, मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को भी पत्र भेजकर अवगत करवाया गया है। वहीं, मुख्य सचिव कार्यालय की ओर से बस सेवाओं की बहाली के संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए जाने की बात सामने आई है।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि उच्च अधिकारियों की ओर से कार्रवाई के निर्देश दिए जा चुके हैं, तो बंदला की बस सेवाओं को जल्द बहाल किया जाना चाहिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि सुबह और शाम की बंद की गई बस सेवाओं को पुनः शुरू कर यात्रियों को राहत प्रदान की जाए।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!