Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

बिलासपुर: JNV कोठीपुरा का दौरा करने पहुंचे राहुल कुमार, विद्यार्थियों से किया संवाद

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
बिलासपुर, 24 अगस्त। उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने आज जवाहर नवोदय विद्यालय, कोठीपुरा का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्कूल में अध्ययनरत बच्चों के लिए उपलब्ध विभिन्न शैक्षणिक एवं आवासीय सुविधाओं का निरीक्षण किया। जिनमें छात्रावास, भोजन व्यवस्था, रसोईघर तथा विद्यार्थियों के रहने एवं दैनिक जीवन से जुड़ी अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण शामिल है। इस बीच उन्होंने विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों के साथ संवाद भी किया। इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य राकेश कटोच भी मौजूद रहे।

विद्यार्थियों के साथ संवाद करते हुए उपायुक्त ने बच्चों से उनकी पढ़ाई, करियर लक्ष्य, शैक्षणिक प्रगति, खेलकूद एवं अन्य सह-पाठयक्रम गतिविधियों के संबंध में विस्तृत चर्चा की। उन्होंने विद्यार्थियों के साथ करियर काउंसलिंग पर विस्तार से बातचीत करते हुए निर्धारित लक्ष्य को हासिल करने के लिए निरंतर कड़ी मेहनत, अनुशासन एवं पूरे समर्पण भाव के साथ आगे बढ़ने को प्रेरित किया। उन्होंने बच्चों को शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ खेल-कूद एवं अन्य गतिविधियों में भी निरंतर बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया, जिससे उनका सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके।

उपायुक्त ने विद्यालय में अध्ययनरत छोटे विद्यार्थियों, विशेषकर कक्षा छठी के उन बच्चों से भी आत्मीय संवाद किया गया जो पहली बार अपने घर से दूर रहकर शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। उनसे छात्रावास के अनुभव, पढ़ाई तथा दैनिक दिनचर्या के बारे में जानकारी ली गई और उन्हें आत्मविश्वास के साथ अध्ययन जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उनके निर्धारित करियर लक्ष्य बारे जानकारी हासिल करते हुए कहा कि कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है बशर्ते पूरी लग्न एवं समर्पण के साथ कड़ी मेहनत की जाए। उन्होंने कहा कि 12वीं कक्षा उनके अगले लक्ष्य को निर्धारित करने में अहम भूमिका निभाती है, ऐसे में पढ़ाई में किसी भी स्तर पर कोई कमी न रखें।  

उन्होंने विद्यार्थियों से नशे जैसी सामाजिक बुराई से स्वयं को दूर रखते हुए समाज में भी व्यापक जन-जागरूकता लाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता हासिल करने के लिए अनुशासित जीवन शैली अपनाना, स्वस्थ गतिविधियों में भाग लेना तथा किसी भी प्रकार के नशे, विशेषकर मादक पदार्थों से पूर्णतः दूर रहना अत्यंत आवश्यक है।

उपायुक्त ने निरीक्षण के दौरान विद्यालय की लाइब्रेरी, हाॅस्टल, रसोईघर इत्यादि का भी अवलोकन किया तथा बच्चों के साथ बैठकर दोपहर का भोजन भी किया। उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान स्कूल की सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक एवं गुणवत्तापूर्ण पाई गई हैं। उन्होंने स्कूल प्रशासन की ओर से रखी गई विभिन्न मांगों पर आश्वासन दिया कि इनका शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के प्रयास किये जाएंगे ताकि विद्यार्थियों को और अधिक बेहतर शैक्षणिक एवं आवासीय सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सके।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!