Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: देह व्यापार का भंडाफोड़, छापेमारी के दौरान दो पीड़ित महिलाएं रेस्क्यू

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
सोलन, 21 अगस्त। नालागढ़ के तहत सैणीमाजरा में पुलिस ने होटल में देह व्यापार के अवैध धंधे का भंडाफोड़ करते हुए 2 पीड़ित महिलाओं को सुरक्षित रैस्क्यू किया गया और मामला दर्ज किया। पुलिस के अनुसार बद्दी पुलिस को सूचना मिली कि थाना नालागढ़ के अंतर्गत सैणीमाजरा स्थित एक होटल में देह व्यापार का अवैध धंधा चलाया जा रहा है। 

सूचना के आधार पर एसपी विनोद धीमान के दिशा-निर्देशानुसार एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। उक्त टीम ने होटल में सुनियोजित तरीके से छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान होटल को लीज पर चला रहे मुख्य मनप्रीत सिंह निवासी गांव व डाकघर हम्बोवाल बेट, तहसील समराला, जिला लुधियाना पंजाब को मौके से काबू किया गया।

छापेमारी के दौरान होटल से 2 पीड़ित महिलाओं को सुरक्षित रैस्क्यू किया गया। एएसपी बद्दी अशोक वर्मा ने बताया कि इस संबंध में आरोपी मनप्रीत सिंह के विरुद्ध अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम की धाराओं के तहत पुलिस थाना नालागढ़ में मामला पंजीकृत कर लिया गया है तथा मामले में आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। रैस्क्यू की गई महिलाओं को सुरक्षित रखा गया और उनके लिए आवश्यक सुरक्षा एवं सहायता की व्यवस्था की गई।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!