Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

बिलासपुर: ग्रामीण रूट पर देरी से रवाना हुई HRTC बस, यात्रियों में नाराजगी, कार्रवाई की मांग

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
बिलासपुर, 20 अगस्त। बिलासपुर से बंदला जाने वाली HRTC बस सेवा में गुरुवार को अव्यवस्था का मामला सामने आया। निर्धारित समय पर बस के रवाना न होने के कारण यात्रियों को करीब 35 मिनट तक बस अड्डे में इंतजार करना पड़ा। बिलासपुर से बंदला के लिए बस के रवाना होने का निर्धारित समय शाम 5:30 बजे है, लेकिन बस करीब 6:05 बजे बस अड्डे से रवाना हुई।

बस के समय पर रवाना न होने को लेकर यात्रियों में काफी नाराजगी देखने को मिली। यात्रियों का कहना था कि उन्हें काफी देर तक बस के संबंध में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई। जब यात्रियों ने बस अड्डे में तैनात कर्मचारी से निर्धारित समय बीतने के बाद बस के नहीं आने का कारण पूछा तो कर्मचारी द्वारा कथित तौर पर जवाब दिया गया कि “बस खराब हो गई है अब मैं क्या करूं,।” कर्मचारी के इस कथित व्यवहार को लेकर यात्रियों ने नाराजगी जताई। 

वहीं, HRTC वर्कशॉप प्रबंधन पर भी देरी से बस रवानगी पर सवाल खड़े करता है। जानकारी के अनुसार जो बस जंगलबेरी रूट से बिलासपुर पहुंची उसे फिर बंदला के लिए आधा घंटा देरी से रवाना किया। 

यात्रियों ने कहा कि एक ओर बसें निर्धारित समय पर नहीं पहुंच रही हैं और दूसरी ओर यात्रियों को संतोषजनक जानकारी देने के बजाय उनके साथ कथित तौर पर तानाशाहीपूर्ण तरीके से बातचीत की जा रही है। उन्होंने कहा कि यात्रियों के साथ इस तरह का व्यवहार किसी भी स्थिति में उचित नहीं है।

अनिल कुमार ने कहा कि इस मामले की शिकायत क्षेत्रीय प्रबंधक, एचआरटीसी बिलासपुर सहित परिवहन विभाग को भेजी जाएगी। उन्होंने मांग की कि ऐसे कमर्चारी को तुरंत पद से हटाया जाना चाहिए बस अड्डे पर ऐसे कर्मचारियों की तैनाती की जाए, जिन्हें यात्रियों से शालीनता एवं जिम्मेदारी के साथ बातचीत करने का प्रशिक्षण हो।

उन्होंने कहा कि सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था में यात्रियों को समय पर बस सेवा और सही जानकारी मिलना उनका अधिकार है। प्रबंधन को ऐसी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए व्यवस्था में सुधार करना चाहिए।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!