न्यूज अपडेट्स
बिलासपुर, 20 अगस्त। थाना सदर पुलिस ने कार से टायर चोरी करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा टायर भी बरामद कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, 19 अगस्त 2026 को थाना सदर में शिकायत प्राप्त हुई थी कि एक ऑल्टो कार से ड्राइवर साइड का अगला टायर चोरी हो गया है। शिकायत के आधार पर थाना सदर में अभियोग संख्या 203/26, दिनांक 19.08.2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।
अभियोग की तफ्तीश के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी शुभम पुत्र तेलू राम, निवासी पहलवामा, डाकघर रानीकोटला, तहसील सदर, जिला बिलासपुर, उम्र 28 वर्ष को गिरफ्तार किया।
पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरीशुदा टायर भी बरामद कर लिया गया है। मामले में आगामी जांच जारी है। पुलिस आरोपी से अन्य संभावित चोरियों के संबंध में भी पूछताछ कर रही है।
