न्यूज अपडेट्स
बिलासपुर, 20 अगस्त। भगेड़-पनौल सड़क मार्ग पर जबलू से घुमारवीं जा रही सरकारी बस और निजी बस मेघ ट्रेवल्स के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
जानकारी के अनुसार, दोनों बसों में यात्री सवार थे। टक्कर के बाद कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आईं, जबकि गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर यात्रियों की मदद की।
हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, फिलहाल इसका स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
