Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: टनल में दो ट्रकों की जोरदार भिड़ंत, तीन लोगों की मौत, दो की हालत नाजुक

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
मंडी, 20 अगस्त। हिमाचल प्रदेश में सुबह के वक्त एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। मनाली-कीरतपुर फोरलेन पर वाहनों की आवाजाही जारी थी। इसी दौरान हनोगी टनल के भीतर अचानक जोरदार टक्कर की आवाज गूंजी।

जब दो ट्रक आमने-सामने भिड़ गए और कुछ ही पल में टनल के अंदर चीख-पुकार मच गई। हादसे में दो लोगों की जान चली गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार हादसा गुरुवार सुबह हुआ। एक ट्रक मंडी से कुल्लू की तरफ जा रहा था, जबकि दूसरा ट्रक कुल्लू से मंडी की ओर आ रहा था। इसी दौरान हनोगी टनल के अंदर दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों ट्रकों को काफी नुकसान पहुंचा।

हादसे की सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंचा। 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को तत्काल नगवाईं अस्पताल पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल दो लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद मंडी अस्पताल रेफर किया गया है। इनमें से एक घायल की हालत नाजुक बनी थी, जिसकी मौत का समाचार प्राप्त हो रहा है।

प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार और ओवरटेकिंग को माना जा रहा है। हालांकि, दोनों ट्रकों की टक्कर आखिर किस परिस्थिति में हुई, यह पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा। टनल के अंदर दोनों दिशाओं से वाहनों की आवाजाही होती है, ऐसे में हादसे के बाद कुछ समय के लिए यहां यातायात भी प्रभावित हुआ।

हादसे की सूचना मिलते ही डीएसपी पद्धर लोकेंद्र नेगी भी मौके के लिए रवाना हुए। पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे से जुड़े साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि दुर्घटना के पीछे तेज रफ्तार या ओवरटेकिंग की कितनी भूमिका रही। फिलहाल पुलिस ने मृतकों और घायलों की पहचान से संबंधित जानकारी जुटाने के साथ हादसे के पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!