Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

स्कूल के छत का प्लास्टर गिरा, चौथी कक्षा की छात्रा के सिर पर आई गहरी चोट

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
नाहन, 20 अगस्त। हिमाचल प्रदेश में जिला सिरमौर के संगड़ाह उपमंडल के प्राथमिक स्कूल लगनू में मंगलवार को हादसे में बच्ची घायल हो गई। कक्षा में कमरे की छत का भारी प्लास्टर अचानक नीचे आ गिरा। इसकी चपेट में आने से चौथी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा काव्या घायल हो गई। उसके सिर पर गहरी चोट आई है।

प्राथमिक उपचार के बाद उसे सीएचसी संगड़ाह से डॉ. वाईएस परमार राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नाहन रेफर किया गया है। 

सीधे सिर पर गिरा छत का हिस्सा

जानकारी के अनुसार सुबह स्कूल में कक्षाएं चल रही थीं। इसी दौरान कमरे की छत से बजरीनुमा भारी प्लास्टर का हिस्सा अचानक टूटकर छात्रा के सिर पर गिर गया। हादसे के बाद स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। स्कूल प्रशासन ने घायल छात्रा को तत्काल उपचार के लिए सीएचसी संगड़ाह पहुंचाया।

डॉक्टर ने तुरंत नाहन रेफर किया

सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद छात्रा की चोट को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण भी स्कूल परिसर में पहुंच गए। स्थानीय शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने भी मौके का निरीक्षण किया।

जर्जर हालत में है भवन

बताया जा रहा है कि स्कूल के जिस कमरे में यह घटना हुई, उसकी हालत पहले से ठीक नहीं थी। छत से प्लास्टर गिरने की घटना ने स्कूल भवन की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। अभिभावकों और ग्रामीणों में घटना को लेकर चिंता बनी हुई है। 

क्या कहते हैं अधिकारी

जिला सिरमौर के प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक राजीव ठाकुर ने बताया कि स्कूल प्रशासन से मामले की रिपोर्ट मांगी गई है। भवन की स्थिति और घटना के कारणों को लेकर पूरी जानकारी रिपोर्ट मिलने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!