Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

21 अगस्त से 3 सितंबर तक चलेगा हिमाचल विधानसभा का मानसून सत्र, सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
शिमला, 20 अगस्त। हिमाचल प्रदेश का मानसून सत्र से 21 अगस्त से 3 सितंबर तक चलेगा। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने बुधवार को बताया कि 14वीं विधानसभा का मानसून सत्र 21 अगस्त से शुरू होगा और 3 सितंबर तक जारी रहेगा।

पठानिया ने कहा कि इस सत्र के लिए विधायकों द्वारा राज्य के विभिन्न जनहित के मुद्दों पर कुल 1,026 प्रश्न प्रस्तुत किए गए हैं। 18 अगस्त तक ऑनलाइन प्राप्त इन प्रश्नों में तारांकित और अतारांकित दोनों श्रेणियां शामिल हैं, जिनमें स्वास्थ्य व शिक्षण संस्थानों में रिक्त पदों, बुनियादी ढांचे के नुकसान और जनमहत्व के अन्य विषय प्रमुख हैं। सत्र के दौरान विभिन्न नियमों के तहत मामले उठाने के लिए विधानसभा सचिवालय को 50 सूचनाएं प्राप्त हुई हैं। इनमें 13 ध्यानाकर्षण सूचनाएं, नियम 62 के तहत दो, नियम 101 के तहत पांच और नियम 130 के तहत 15 सूचनाएँ शामिल हैं। नियम 130 के तहत स्वास्थ्य सेवाओं, दवाओं की उपलब्धता और नागरिक आपूर्ति जैसे गंभीर विषयों पर चर्चा के लिए कम से कम दो घंटे का समय निर्धारित किया जाएगा। सदन के सुचारू संचालन और आम सहमति बनाने के लिए 20 अगस्त को एक सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है।

विधानसभा के कामकाज पर बात करते हुए अध्यक्ष ने कहा कि सदन का कामकाज लगातार 90 से 120 प्रतिशत के बीच हुआ है, जो इसे देश की सर्वश्रेष्ठ कार्यप्रणाली वाली विधानसभाओं में शामिल करती है। उन्होंने बताया कि सदन में सरकार द्वारा दिए गए आश्वासनों के क्रियान्वयन की समीक्षा के लिए उनके नेतृत्व में एक‘आश्वासन समिति'का गठन किया जाएगा, जो सदस्यों की शिकायतों का भी निपटारा करेगी। 

अन्य विधायी प्रक्रियाओं का ब्योरा देते हुए उन्होंने बताया कि विशेषाधिकार के केवल 5 से 7 मामले ही लंबित हैं, जबकि अधिकांश का निपटारा कर दिया गया है। वहीं‘याचिका समिति'को मिली 120 याचिकाओं में से 75 लोगों को राहत प्रदान की गई है। मानसून सत्र के दौरान विपक्ष के हमलावर रुख के चलते सदन में हंगामे के आसार भी हैं।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!