Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

Bilaspur News: यात्रियों की समस्या को नजरअंदाज करते HRTC अधिकारी, DC के आदेशों पर भी नहीं कार्रवाई

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
बिलासपुर, 06 अक्टूबर। HRTC बिलासपुर में तैनात अधिकारी रूटों को बंद करने के बाद यात्रियों हो रही समस्या को नजरअंदाज करते नज़र रहा है। आपको बता दें पिछले 16 सितंबर 2026 से बंदला की दो बस सेवाओं को बंद कर दिया है जिससे ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। 

आपको बता दें बस सेवाएं बंद करने के बाद यात्रियों को हो रही समस्या के कारण ग्रामीणों ने  उपायुक्त बिलासपुर को ज्ञापन 21 सितंबर को ज्ञापन सौंपा था जिसपर कार्रवाई करते हुए एडिशनल कमिश्नर परिवहन ने HRTC के CGM को कार्रवाई के निर्देश जारी किए है और ग्रामीणों की समस्या को सुलझाने के लिए कहा है लेकिन सुस्त कार्यप्रणाली के कारण अभी तक बस सेवाएं बहाल नहीं हो पाई है और यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 
Bilaspur News: HRTC officials ignore the problems of passengers, no action is taken even on the orders of DC
HRTC CGM को एडिश्नल कमिश्नर परिवहन के द्वारा जारी आदेश

जानकारी के अनुसार, बहुत लंबे समय से इन बस रूटों का संचालन किया जा रहा है और अचानक यात्री नहीं होने का हवाला देकर इन बस सेवाओं को बंद कर दिया और अधिकारी के द्वारा जनता को बस सुविधा से वंचित कर दिया। 
Bilaspur News: HRTC officials ignore the problems of passengers, no action is taken even on the orders of DC
बस सेवाओं की बहाली के लिए ग्राम पंचायत ओयल की प्रधान ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

वहीं, ग्राम पंचायत ओयल की प्रधान चंपा देवी समेत ग्रामीणों ने बस सेवाओं की बहाली के लिए उपायुक्त बिलासपुर को 01 अक्टूबर 2026 को ज्ञापन सौंपा लेकिन अधिकारी ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है इससे साफ जाहिर होता है HRTC के अधिकारी के द्वारा जनता की मांग को नजरअंदाज करने का काम किया जा रहा है। 

उधर, उपायुक्त बिलासपुर ने बस सेवाओं को बहाल करने के निर्देश जारी किए है जिससे ग्रामीणों को राहत मिलेगी।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!