Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

Chamba News: डलहौज़ी में रिश्तेदारों के साथ घूमने आई NRI महिला की मौत

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
चंबा, 06 अक्टूबर। पर्यटन नगरी डल्हौजी में रिश्तेदारों के साथ घूमने आई एनआरआई महिला की अचानक मौत हो गई। महिला की पहचान रमिला चंदराना निवासी मकान नं-दो मास्टर क्लोज रोड लूटन बेडफोर्डशायर लंदन के तौर पर की गई है। वह कई तरह की बीमारियों से ग्रस्त बताई गई है। 

पुलिस ने घटना के विस्तृत कारणों की जांच आरंभ कर दी है। रमिला चंदराना अपनी समधन आशा रूपा रेलिया व ननद सुशीला पवारी के साथ रविवार को ही डल्हौजी पहुंची थी। तीनों रात को एक निजी होटल में ठहरी थीं। सोमवार सुबह रमिला चंदराना बिस्तर पर बेसुध पाई गई।

उसे नागरिक अस्पताल डल्हौजी पहुंचाया गया। जहां मौजूद चिकित्सक ने रमिला चंदराना को मृत घोषित कर दिया। उसकी समधन आशा रूपा रेलिया ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि रमिला मूल रूप से गुजरात के पोरबंदर की निवासी थी, जोकि करीब 55 वर्ष पहले परिवार संग लंदन शिफ्ट हो गई थी। उन्होंने कहा कि वह दोनों अक्सर भारत घूमने आती रहती। इस वर्ष भी वे घूमने आई थीं। अयोध्या व अहमदाबाद आदि से घूमते हुए डल्हौजी पहुंचकर एक निजी होटल में ठहरी थीं। जहां रमिला चंदराना बिस्तर पर बेसुध पाई।

उन्होंने बताया कि 77 वर्षीय रमिला चंदराना अस्थमा, शूगर व बीपी की बीमारी से ग्रसित थी और दवाओं का सेवन करती थी। फिलहाल पुलिस ने आरंभिक जांच के आधार पर इस संदर्भ में बीएनएसएस की धारा 194 के तहत कार्रवाई अमल में लाई है। एसपी विजय कुमार सकलानी ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। घटना को लेकर नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!