Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

Hamirpur News: राजस्थान से ट्रक में भुक्की ला रहा था चालक, कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
हमीरपुर, 05 अक्टूबर। जिला के भोटा पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत ट्रक से भुक्की (डोडा पोस्त) बरामदगी के मामले में गिरफ्तार चालक को सोमवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। 

आरोपी की पहचान राजेश कुमार (42) पुत्र ईश्वर दास निवासी गांव बस्सी के रूप में हुई है। बता दें कि पुलिस ने वीरवार सुबह नाकाबंदी के दौरान उक्त ट्रक चालक से 20.20 ग्राम भुक्की बरामद की थी, जिसके बाद आरोपी को हिरासत में लेकर रिमांड पर लिया गया था।

आरोपी ने इस खेप को स्पेयर टायर में छुपाया था। जानकारी के अनुसार पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी चालक ने कबूल किया है कि वह नशे की यह खेप राजस्थान से खरीद कर लाया था। आरोपी राजस्थान से खाद्य पदार्थ लेकर अंबाला गया था। वहां माल अनलोड करने के बाद उसने अंबाला से सरिया लोड किया और बद्दी पहुंचा। बद्दी में डिलीवरी देने के बाद वह सीधे अपने घर भोरंज की तरफ आ रहा था, लेकिन भोटा पुलिस की मुस्तैदी के कारण रास्ते में ही दबोच लिया गया।

मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी राजेश उपाध्याय ने बताया कि आरोपी का पुलिस रिमांड खत्म होने पर सोमवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश जारी कर दिए हैं। उन्होंने बताया कि रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से गहन पूछताछ की गई है, जिससे नशे के इस अवैध नैटवर्क से जुड़े कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। पुलिस मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!