Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: ITI प्रशिक्षु ने किराए के कमरे में उठाया खौफनाक कदम, परिवार में पसरा मातम

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
कुल्लू, 09 अगस्त। कुल्लू जिले के पुलिस थाना भुंतर के अंतर्गत आते छोयल इलाके में एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। यहां आईटीआई में प्रशिक्षण ले रहे एक 17 वर्षीय छात्र ने अपने किराए के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इतनी कम उम्र में छात्र द्वारा उठाए गए इस खौफनाक कदम से उसके पैतृक गांव और स्थानीय इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक छात्र की पहचान टेक सिंह उर्फ कर्ण (17) पुत्र राजेश कुमार के रूप में हुई है। वह मूल रूप से कुल्लू जिले के आनी उपमंडल के तहत आते गांव वगतौरी (डाकघर खनाग) का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि टेक सिंह शमशी स्थित आईटीआई का छात्र था और अपनी पढ़ाई के सिलसिले में छोयल इलाके में श्याम लाल के मकान में किराए के कमरे में रहता था। इसी कमरे में उसने फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।

घटना की सूचना मिलते ही भुंतर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर शव को अपने कब्जे में लिया। इस दुखद घटना को लेकर पुलिस ने मृतक छात्र के परिजनों के बयान भी दर्ज किए हैं। प्रारंभिक जांच के दौरान मृतक टेक सिंह के पिता राजेश कुमार ने अपने बेटे की मौत को लेकर किसी भी व्यक्ति पर कोई शक या संदेह व्यक्त नहीं किया है।

मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी कुल्लू संजीव चौहान ने बताया कि पुलिस ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में मृतक छात्र के शव का पोस्टमार्टम करवाया है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया और अन्य कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के उपरांत शव को उसके पिता राजेश कुमार और परिजनों के हवाले कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले को दर्ज कर आत्महत्या के संभावित कारणों की छानबीन कर रही है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!