Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

Weather Update: हिमाचल में अगले दो दिन होगी भारी बारिश, ऑरेंज अलर्ट जारी

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
शिमला, 09 अगस्त। शिमला मौसम कार्यालय ने हिमाचल के कुछ हस्सों में सोमवार और मंगलवार को भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका को देखते हुए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया।

भारी बारिश का 'ऑरेंज अलर्ट' 10 अगस्त को कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और सिरमौर जिलों के लिए तथा 11 अगस्त को चंबा, कुल्लू, मंडी और सिरमौर जिलों के लिए जारी किया गया है। 

लाहौल-स्पीति और किन्नौर को छोड़कर राज्य के बाकी जिलों के लिए मौसम विभाग ने इन दोनों दिनों के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया है।

मौसम विभाग ने राज्य में 14 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान जताया है। अलग-अलग स्थानों पर 9 अगस्त तथा फिर 12 से 14 अगस्त के दौरान भारी बारिश हो सकती है। बता दें कि राज्य के कई हिस्सों में शुक्रवार शाम से हल्की से मध्यम बारिश हुई।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!