Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: 28 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
सिरमौर, 16 अगस्त। हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां पर एक 28 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वहीं, इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के मुताबिक, मामला सदर नाहन थाना क्षेत्र का है। मृतका की पहचान 28 वर्षीय कुंजन शर्मा निवासी गांव जरजा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवती की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे तुरंत नाहन अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन यहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इधर, घटना की सूचना पर पुलिस टीम तुरंत अस्पताल पहुंची। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। 

पुलिस द्वारा की गई प्रारंभिक पूछताछ में परिजनों ने बताया कि घरेलू मनमुटाव को लेकर उपजे तनाव के चलते युवती ने कथित तौर पर यह आत्मघाती कदम (आत्महत्या) उठाया। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल पाएगा।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!