न्यूज अपडेट्स
मंडी, 18 अगस्त। मंडी के द्रंग विधानसभा क्षेत्र का राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल देउरी एक बार फिर चर्चा में है। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा को 18 अगस्त को स्कूल के नए भवन का उद्घाटन करना था, लेकिन खराब मौसम के चलते कार्यक्रम टल गया। वहीं, स्कूल भवन के उद्घाटन और छात्रों को नए भवन में शिफ्ट करने में देरी को लेकर दायर जनहित याचिका पर आज हिमाचल हाईकोर्ट में सुनवाई होगी।
स्थानीय निवासी कुंज लाल ने याचिका दायर कर आरोप लगाया है कि वर्ष 2023 की आपदा में स्कूल भवन क्षतिग्रस्त होने के बाद छात्र किराए के भवन में पढ़ाई कर रहे हैं, जबकि नया भवन बनकर तैयार है।
मामले में शिक्षा विभाग के अधिकारियों, डीसी मंडी और स्कूल प्रिंसिपल को पक्षकार बनाया गया है। इससे पहले शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर भी उद्घाटन के लिए पहुंचे थे, लेकिन उद्घाटन नहीं हो सका था।
