न्यूज अपडेट्स
चंडीगढ़, 18 अगस्त। चंडीगढ़ में हरियाणा रोडवेज की बस और टैक्सी के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में टैक्सी चालक गंभीर रूप से घायल हो गया और टक्कर के बाद मौके पर ही बेहोश हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे संभाला और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।
हादसे में टैक्सी चालक के सिर पर चोट आई, जिसके बाद डॉक्टरों ने उसके सिर पर टांके लगाए। घायल चालक के मुताबिक, हादसे के दौरान उसका iPhone भी चोरी हो गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालकर मामले की जांच कर रही है। बस और टैक्सी की टक्कर से दोनों वाहनों को भी नुकसान पहुंचा है।
