Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

बिलासपुर: डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री ने निर्माणाधीन बस अड्डे का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
बिलासपुर, 17 अगस्त। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज बिलासपुर के मंडी-भराड़ी में निर्माणाधीन आधुनिक बस स्टैंड के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर संबंधित अधिकारियों से निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली और कार्य को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए।

मुकेश अग्निहोत्री ऊना से मंडी जाते समय मंडी-भराड़ी पहुंचे, जहां उन्होंने निर्माणाधीन आधुनिक बस स्टैंड के विभिन्न निर्माण कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाने तथा गुणवत्ता मानकों का विशेष ध्यान रखते हुए इसे समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि मंडी-भराड़ी में आधुनिक बस स्टैंड के निर्माण के लिए प्रदेश सरकार द्वारा लगभग 2.44 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की गई है। उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य का लगभग 40 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है।

उन्होंने कहा कि आधुनिक बस स्टैंड के निर्माण कार्य को फरवरी 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप निर्माण कार्य को समय पर पूरा किया जाए, ताकि क्षेत्र के लोगों और यात्रियों को आधुनिक बस सुविधाओं का लाभ मिल सके।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!