Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

धर्मशाला जेल में कैदियों और वार्डरों के बीच झड़प, 11 वार्डर और 4 कैदी घायल

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
कांगड़ा, 17 अगस्त। धर्मशाला जिला जेल में रविवार को कैदियों और जेल वार्डरों के बीच हुई बहसबाजी ने देखते ही देखते लड़ाई का रूप ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और क्यूआरटी की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में किया। मामले में दोनों पक्षों की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है।

जिला कारागार धर्मशाला में कैदियों और जेल वार्डरों के बीच हुए विवाद में कुल 11 जेल वार्डर और चार कैदी घायल हुए हैं। एसपी कांगड़ा कुलभूषण वर्मा ने बताया कि विवाद के बाद एक कैदी ने जेल की खिड़की का कांच तोड़ दिया, जिससे उसे और कुछ जेल वार्डरों को चोटें आईं। दो जेल वार्डरों को गंभीर चोटों के चलते धर्मशाला अस्पताल से टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

वहीं, चार कैदियों में से एक को भी टांडा रेफर किया गया, जबकि तीन कैदियों का धर्मशाला अस्पताल में उपचार करवाकर उन्हें छुट्टी दे दी गई।

घटना की सूचना मिलते ही जिला पुलिस और सदर थाना धर्मशाला की टीम के साथ क्यूआरटी मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। एसपी कुलभूषण वर्मा ने बताया कि मामले में चारों कैदियों के खिलाफ प्रिजनर्स एक्ट और बीएनएस की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। वहीं, कैदियों की शिकायत पर जेल वार्डरों के खिलाफ भी मारपीट का मामला दर्ज किया गया है।

एसपी ने बताया कि चार में से तीन कैदी नालागढ़ कोर्ट से जुड़े मामलों में विचाराधीन हैं और कुछ समय पहले ही उन्हें नालागढ़ जेल से धर्मशाला शिफ्ट किया गया था। मेडिकल उपचार के दौरान हुई बहसबाजी के बाद विवाद बढ़ गया था। कैदियों को अलग बैरक में रखने के सवाल पर एसपी ने कहा कि यह जेल विभाग के अधिकार क्षेत्र का मामला है और इसे जेल अधीक्षक देखते हैं।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!