Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

बिलासपुर: सिक्योरिटी गार्ड के 50 पदों पर भर्ती, 19 हजार मिलेगी सैलरी, इस दिन होगा इंटरव्यू

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
बिलासपुर, 17 अगस्त। जिला रोजगार अधिकारी राजेश मेहता ने जानकारी देते हुए बताया कि मैसर्ज टेरियर सिक्योरिटी सर्विसेज द्वारा लुधियाना व मोहाली में सिक्योरिटी गार्ड के 50 पद अधिसूचित किए है। इन पदों के लिए जिला रोजगार कार्यालय बिलासपुर में 20 अगस्त, उप रोजगार कार्यालय घुमारवीं में 21 अगस्त तथा उप रोजगार कार्यालय श्री नयना देवी जी में 26 अगस्त को प्रातः 10ः00 बजे से साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा।  

उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए उम्मीदवार की आयु 19 से 40 वर्ष, शैक्षणिक योग्यता 10वीं या इससे अधिक, अभ्यर्थी की ऊंचाई 170 सेमी. या इससे अधिक तथा वजन 55 किग्रा. होना चाहिए। उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को 17000 से 19000 रुपये मासिक वेतन प्रदान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त चयनित अभ्यार्थियों को माह में 26 दिन में प्रत्येक दिन 8 से 12 घंटे ड्यूटी देनी होगी तथा इपीएफ, इएसआई, ग्रेच्युटी, पेंशन कम्पनी द्वारा प्रदान की जाएगी।  

उन्होंने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार अपने सभी मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, रोजगार पंजीकरण कार्ड, हिमाचली बोनाफाइड प्रमाण पत्र तथा दो नवीनतम रंगीन पासपोर्ट आकार के फोटो सहित निर्धारित स्थान, तिथि व समय पर उपस्थित होकर साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। 

इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नम्बर 01978-222450 या नियोक्ता के मोबाइल नम्बर 9971188338 तथा 9996802470 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!