Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

सलापड पुल के पास 4.85 ग्राम चिट्टे के साथ व्यक्ति गिरफ्तार, छानबीन में जुटी पुलिस

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
बिलासपुर, 09 जुलाई। नशा तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस थाना बरमाणा को एक और सफलता मिली है। 

दिनांक 08.07.2026 को पुलिस थाना बरमाणा की टीम ने नजदीक पुराने सलापड़ पुल पर नाकाबंदी के दौरान एक व्यक्ति की नियमानुसार तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 4.85 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद किया गया।

इस संबंध में पुलिस ने निम्नलिखित आरोपी को गिरफ्तार किया है:  हरदयाल सिंह पुत्र श्री रोशन लाल, निवासी गांव सलापड़, डाकघर सुदाहन, तहसील सुंदरनगर, जिला मंडी (हि.प्र.), आयु 35 वर्ष
 
आरोपी के विरुद्ध अभियोग संख्या 87/2026, दिनांक 08.07.2026, धारा 21 एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत पुलिस थाना बरमाणा, जिला बिलासपुर में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!