Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

कुल्लू-चंडीगढ़ वॉल्वो बसें पोर्टल से गायब, HRTC की ऑनलाइन बुकिंग बंद

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
कुल्लू, 07 जुलाई। कुल्लू से चंडीगढ़ के लिए दिन के समय संचालित होने वाली हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की वॉल्वो बसों की ऑनलाइन बुकिंग अचानक बंद हो गई है। निगम के सार्वजनिक बुकिंग पोर्टल से ये बसें गायब हो चुकी हैं, जिसके कारण यात्री टिकट बुक नहीं कर पा रहे हैं। इससे कुल्लू, मनाली और आसपास के क्षेत्रों से चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

हैरानी की बात यह है कि वॉल्वो जैसी प्रीमियम और अधिक राजस्व देने वाली बस सेवाएं पोर्टल से हट जाने के बावजूद निगम प्रबंधन को इसकी जानकारी तक नहीं बताई जा रही है। यात्रियों का कहना है कि वे कई दिनों से ऑनलाइन टिकट बुक करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन कुल्लू-चंडीगढ़ रूट की दिन में चलने वाली वॉल्वो बसें पोर्टल पर दिखाई ही नहीं दे रही हैं।

निगम एक ओर लगातार भारी घाटे का हवाला देकर आर्थिक संकट की बात करता है, जबकि दूसरी ओर राजस्व जुटाने वाली सेवाओं की ऑनलाइन बुकिंग व्यवस्था ही ठप पड़ी है। ऐसे में सवाल उठता है कि जब यात्रियों को आसानी से टिकट उपलब्ध नहीं होंगे, तो निगम की आय कैसे बढ़ेगी? ऑनलाइन बुकिंग बंद होने से न केवल यात्रियों का भरोसा टूट रहा है, बल्कि निजी बस ऑपरेटरों को भी इसका सीधा लाभ मिल सकता है।

सबसे चिंताजनक स्थिति यह है कि सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध बुकिंग पोर्टल से बसें गायब होने के बावजूद कोई जिम्मेदार अधिकारी इस समस्या को गंभीरता से लेता नजर नहीं आ रहा। यह मामला केवल तकनीकी खराबी का नहीं, बल्कि निगम की कार्यप्रणाली और प्रबंधन की लापरवाही का उदाहरण बनता जा रहा है।

यात्रियों ने मांग की है कि HRTC प्रबंधन तुरंत पोर्टल की जांच करवाए, कुल्लू-चंडीगढ़ वॉल्वो सेवाओं की ऑनलाइन बुकिंग बहाल करे और यह स्पष्ट करे कि आखिर इतनी महत्वपूर्ण बसें बुकिंग सिस्टम से क्यों हटाई गईं। घाटे का रोना रोने वाले निगम को पहले अपनी व्यवस्थाएं दुरुस्त करनी होंगी, वरना यात्रियों का भरोसा और निगम का राजस्व—दोनों लगातार कम होते जाएंगे।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!