Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: खाना बनाते समय फटा गैस सिलेंडर, आग बुझाते हुए झुलसा युवक

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
चंबा, 07 जुलाई। चम्बा शहर से सटी साच पंचायत के नगोड़ी गांव में एक घर के रसोईघर में अचानक सिलैंडर फट गया, जिसके चलते एक युवक झुलस गया है। घायल युवक की पहचान अरुण कुमार के रूप में हुई है। घटना के तुरंत बाद उसे उपचार के लिए चम्बा स्थित पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया है, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार यह हादसा उस वक्त हुआ जब अरुण कुमार अपने रसोईघर में खाना बना रहा था। इसी दौरान अचानक गैस सिलैंडर ने आग पकड़ ली  और थोड़ी ही देर बाद उसमें धमाका हो गया। देखते ही देखते आग पूरे रसोईघर में फैल गई। अरुण ने आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन इस कोशिश में उसकी बाजू बुरी तरह झुलस गई। सिलैंडर में हुए धमाके और आग की लपटों को देखकर नगोड़ी गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग लगने के कारण रसोईघर में रखा सारा कीमती सामान और वहां रखी लकड़ियां पूरी तरह जलकर राख हो गईं।

हादसे का पता चलते ही आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य में जुट गए। ग्रामीणों ने सूझबूझ और कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया, जिससे आग घर के अन्य हिस्सों में फैलने से बच गई। इसी दौरान मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने समझदारी दिखाते हुए तुरंत अग्निशमन विभाग को भी हादसे की सूचना दे दी। 

घटना की सूचना मिलते ही साच ग्राम पंचायत की प्रधान दीपिका भारद्वाज भी तुरंत मौके पर पहुंचीं। उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया और नुक्सान की पूरी जानकारी जुटाई। प्रधान दीपिका भारद्वाज ने बताया कि उन्होंने भी अपनी तरफ से अग्निशमन विभाग को इस हादसे के बारे में सूचित कर दिया है। फिलहाल युवक की हालत स्थिर बताई जा रही है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!