Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: 24 घंटे में सुलझी HRTC बस बैटरी चोरी की गुत्थी, आरोपी गिरफ्तार

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
सोलन, 11 जुलाई। कसौली पुलिस ने एचआरटीसी बस से दो बैटरियां चोरी करने के मामले का महज 24 घंटे में खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी भी जब्त कर ली है। आरोपी के खिलाफ पहले से भी चोरी के दो मामले दर्ज होने का खुलासा हुआ है।

पुलिस के अनुसार एचआरटीसी नालागढ़ के चालक प्रदीप सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि 8-9 जुलाई की रात गुनाई बस स्टैंड पर खड़ी बस से अज्ञात चोर दोनों बैटरियां चोरी कर ले गया। चोरी गई बैटरियों की कीमत करीब 30 हजार रुपये आंकी गई है। मामला दर्ज होते ही पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों का गहन विश्लेषण किया, जिसके आधार पर आरोपी संतोष कुमार (35), निवासी बिहार, हाल निवासी टीपरा (कालका), हरियाणा, को गिरफ्तार कर लिया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी परवाणू की एक निजी कंपनी में कार्यरत है और अक्सर उसकी रात्रि ड्यूटी रहती थी। पुलिस के अनुसार उसके खिलाफ पहले से ही थाना परवाणू में चोरी के दो मामले दर्ज हैं। 

आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है तथा उसके अन्य आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। मामले की जांच जारी है। पुलिस अधीक्षक सोलन टीएसडी वर्मा ने इसकी पुष्टि की है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!