न्यूज अपडेट्स
शिमला, 11 जुलाई। हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) मुख्यालय शिमला ने दो कर्मचारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। यह स्थानांतरण सक्षम प्राधिकारी की स्वीकृति के बाद तत्काल प्रभाव से किए गए हैं।
जारी कार्यालय आदेश के अनुसार बिलासपुर यूनिट में तैनात निरीक्षक (Inspector) राकेश परमार का तबादला हमीरपुर यूनिट में किया गया है। वहीं बिलासपुर यूनिट के परिचालक (Conductor) को तारादेवी यूनिट भेजा गया है।
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि दोनों अधिकारियों/कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती स्थल पर टीटीए (TTA) सहित कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
इस संबंध में आदेश की प्रतियां मंडलीय प्रबंधक हमीरपुर, उप मंडलीय प्रबंधक बिलासपुर, क्षेत्रीय प्रबंधक हमीरपुर तथा संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दी गई हैं।
