Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: BPL चयन प्रक्रिया की तिथियां बढ़ी, 20 को जारी होगी अंतिम सूची

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
शिमला, 09 जुलाई। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग ने प्रदेश के गरीब और जरूरतमंद परिवारों को राहत देते हुए बी.पी.एल. चयन प्रक्रिया की समय-सीमा में बड़ा बदलाव किया है। विभाग द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार बीपीएल परिवारों के चयन की अंतिम तिथियों को आगे बढ़ा दिया गया है, ताकि पूरी प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और त्रुटिहीन बनाया जा सके। 

सरकार का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि प्रदेश के हर पात्र परिवार को चयन का न्यायपूर्ण और समान अवसर मिले। जानकारी के अनुसार विभाग ने चयन प्रक्रिया को सुचारू रूप से पूरा करने के लिए विभाग ने निम्नलिखित नया शैड्यूल जारी किया है।

आवेदन जांच और अनुशंसा की अंतिम तिथि जो पहले 5 जुलाई तक थी, उसे अब 13 जुलाई तक बढ़ा दिया है। बी.पी.एल. सूची प्रकाशित करने की तिथि जो पहले 15 जुलाई थी, अब इसे बढ़ाकर 20 जुलाई कर दिया गया है। यदि पात्र परिवारों ने बीपीएल श्रेणी के लिए आवेदन किया है तो अपनी आवश्यक पात्रता और दस्तावेजीकरण की प्रक्रिया को नई समय-सीमा से पहले अनिवार्य रूप से पूरा कर लें। 

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि हमारी सरकार समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को उसका हक दिलाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!