Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: झाड़ियों में 35 तोले सोना और जंगल से टूटी DVR बरामद, 73 लाख रुपए की चोरी का केस

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
कांगड़ा, 09 जुलाई। टांडा मेडिकल कॉलेज की डॉक्टर अंजलि श्रीकांत चव्हाण के फतेहपुर स्थित घर में हुई करीब 73 लाख रुपए की चोरी के मामले में कांगड़ा पुलिस ने बुधवार को प्रैस वार्ता के दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। एसपी कांगड़ा कुलभूषण वर्मा ने बताया कि पुलिस रिमांड के दौरान हुई कड़ी पूछताछ के बाद इस शातिर गैंग के नैटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया है। वैज्ञानिक और भौतिक साक्ष्यों के आधार पर दबोचे गए गग्गल के शातिर चोरों ने पुलिस के आगे अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने अलग-अलग चरणों में कार्रवाई करते हुए अब तक कुल 50 तोले सोना (कीमत करीब 70 लाख) और 1.2 किलोग्राम चांदी (कीमत करीब 3 लाख) बरामद करने में बड़ी कामयाबी हासिल कर ली है।

पुलिस की तफ्तीश में बुधवार को सबसे बड़ी कामयाबी हाथ लगी, जब महिला आरोपी अंजू देवी की निशानदेही पर गग्गल पुल के पास झाड़ियों से भारी मात्रा में छुपाकर रखा गया सोना-चांदी बरामद किया गया। पुलिस ने यहां से 35 तोले सोना और 200 ग्राम चांदी बरामद की। इससे पहले पुलिस आरोपी चंदन की निशानदेही पर हमीरपुर के आभूषण व्यापारी विवेक कुमार (मेन बाजार, प्रताप गली) के पास से 15 तोले सोना और 1 किलोग्राम चांदी बरामद कर चुकी है।

चोरों की शातिरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वे डॉक्टर के घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर, वाई-फाई राऊटर और पावर प्लग भी उखाड़ ले गए थे, ताकि पुलिस को कोई सबूत न मिले। एसपी ने बताया कि रिमांड के दौरान आरोपी चंदन ने कबूला कि उसने साक्ष्य छुपाने के लिए डीवीआर को तोड़कर जंगल में फैंक दिया था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर जंगल से टूटी हुई डीवीआर और राऊटर को भी ढूंढ निकाला है।

एसपी कांगड़ा कुलभूषण वर्मा ने कहा कि इस चोरी में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संलिप्त पाए जाने वाले किसी भी मददगार या चोर को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस इस पूरे चोरी के नैटवर्क को खंगाल रही है। इसके साथ ही नशे के बढ़ते जाल पर एसपी ने स्पष्ट किया कि जिले में नशा माफिया को पनपने नहीं दिया जाएगा। चोरी, लूट और नशे के काले कारोबार से जुड़े अपराधियों के लिए कांगड़ा में कोई जगह नहीं है। पुलिस अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में ला रही है और जिले में कानून व्यवस्था मजबूत करना उनकी पहली प्राथमिकता है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!