Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

HRTC बिलासपुर डिपो की रूटों पर दम तोड़ती बसे, प्रबंधक का फिट बसें भेजने का दावा फेल !

News Updates Network
By -
0
Buses dying on the routes of HRTC Bilaspur Depot, manager's claim of sending fit buses fails!
मुख्य मार्ग से बंदला रोड पर पहले ही मोड़ पर खराब हुई निगम की तकनीकी रूप से फिट बस 

न्यूज अपडेट्स 
बिलासपुर, 08 जुलाई। HRTC बिलासपुर डिपो की बिलासपुर से बंदला रूट पर जा रही बस पहले मोड पर ही खराब हो गई। क्षेत्रीय प्रबंधक तकनीकी रूप से फिट बसें भेजने का दावा इन रूटों पर करते है लेकिन हालत कुछ और बयां कर रहे है। 

पिछले दिनों बसों की बढ़ते ब्रेकडाउन की स्थिति को लेकर HRTC प्रबंध निदेशक को शिकायत भेजी गई थी उसमें क्षेत्रीय प्रबंधक ने दावा किया था कि हम तकनीकी रूप से फिट बसें बंदला के लिए भेजते है क्या यह है तकनीकी रूप से फिट बसें जो पहले मोड पर ही दम तोड़ दें। क्या इस सवाल का क्षेत्रीय प्रबंधक के पास जवाब है? 

आपको बता दें बिलासपुर से सिहरा के लिए 5:25 PM पर यह बस बिलासपुर बस अड्डे से रवाना हुई लेकिन व्यवस्था इतनी लाचार हो चुकी है कि पहले मोड पर ही दम तोड़ गई इस प्रकार के हालात बिलासपुर डिपो के बन चुके है। इस बस का संचालन ओवरलोडिंग को कम करने के लिए किया गया है लेकिन बिलासपुर डिपो के हालात दयनीय होते जा रहे है जोकि एक गंभीर मामला है। सूत्रों के अनुसार प्रबंध निदेशक को बसों के बढ़ते ब्रेकडाउन को लेकर शिकायत भेज दी गई है। 

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!