न्यूज अपडेट्स
पंजाब, 07 जून। भरतगढ़ के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसे में हिमाचल प्रदेश नंबर की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार में सवार 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर बेहद जोरदार थी, जिससे वाहन के परखच्चे उड़ गए। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचा तथा शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है।
फिलहाल मृतकों की पहचान और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
इस दुखद हादसे ने क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
